19.05.21
News 1
भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौत ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और पिछले 24 घंटे में 4525 लोगों की मौत हुई, जबकि इस दौरान 2 लाख 67 हजार 174 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए.
News 2
चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में 19 और 20 मई को बारिश होने और मौसम बदलने का अनुमान जताया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) सुबह से बारिश हो रही है. वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है.
चक्रवाती तूफान तौकते का असर अब उत्तर भारत के मौसम पर दिखने लगा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) में बारिश हो रही है. वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में 19 और 20 मई को बारिश होने और मौसम बदलने का अनुमान जताया है.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मथुरा, बरसाना, नंदगांवअतरौली, जट्टारी, खुर्जा, आगरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और राजस्थान के कोटपुतली, खैरथल, भिवारी, महानीपुर बालाजी, महावा, नागौर, अलवर, भरतपुर, डीग में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है.
News 3
मथुरा में बेकाबू संक्रमण: तीन मरीजों की मौत, 223 नए पॉजिटिव मिले, आश्रय सदन में 11 और माताएं संक्रमित मिलीं
News 4
दिल्ली के शाहदरा इलाके की पुलिस ने कोरोना की नकली "आरटी पीसीआर" रिपोर्ट तैयार कर आम लोगों से पैसे ऐंठने वाले लोंगो का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी लैब के नाम से फर्जी बिल और रिपोर्ट बनाते थे
