मंगलवार

9 साल की एक लड़की ने मच्छरों से निपटने के लिए जुगाड़ निकाला है

ऐसी कोई भी समस्या नहीं जिसका इलाज हम भारतीय के पास न हो। कैसी भी परेशानी हो, इसका समाधान हम ढूंढ ही लेते है। बहुत सारी ऐसी खबरें हमे पढ़ने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक नई चीज़ और सामने आई है। मच्छर से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो जाती है और तमिलनाडु के कलपक्कम की 9 साल की एक लड़की ने मच्छरों से निपटने के लिए जुगाड़ निकाला है।




यह अनोखा काम करने वाली बच्ची का नाम इंदिरा है। इस ने एक मच्छर हैचरी तैयार की है जो पुराने टायरों से बना होता है। उसने मच्छरों के लिए एक होम मेड जाल बनाया है। इसको बनाने के लिए, इंदिरा ने एक 13 इंच का पुराना टायर, 1 हैंगर, 1 इंच के पीवीसी पाइप, सिलिकॉन गोंद, बॉल वाल्व, पीवीसी गोंद, फिल्टर पेपर और पानी से भरी बोतल का प्रयोग किया।


मच्छर जाल बनाने की विधि

- टायर को दो भागों काटना है।

- उनमें से एक को अंडाकार आकार का बनाना है।

- फिर पाइप के नीचे एक छेद बनाकर उसे दो टुकड़ों में काटना है।

- पीवीसी पाइप को अंदर डालना है और गोंद से चिपकाना है।

- पाइप के खुले छोर पर गेंद वाल्व जोड़ देना है। और बाद में टायर संरचनाओं के अंदर पानी भरना है।

दोनों तरफ फिल्टर पेपर भी चिपकाना है। ये मच्छरों की लैंडिंग स्ट्रिप्स की तरह काम करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Mathura Vrindavan

जब मरेंगे तो भगवान की कृपा को प्राप्त करेंगे। मनुष्य जीवन का लक्ष्य ही यही है।

Sadhvi Arya Pandit जिस दिन आपको नियम टूटने पर सही में बुरा लगने लगेगा, उस दिन के बाद नियम टूटेगा ही नहीं। मान लीजिए आप 500 रुपए के प्रॉफिट क...