रविवार

इस समय सोशल मीडिया पर अनुष्का और साक्षी की एक पुरानी फोटो खूब वायरल हो रही है

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस होने के साथ साथ क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी भी हैं। इसलिए उनका फिल्म इंडस्ट्री के अलावा क्रिकेट क्षेत्र के लोगों से भी मिलना-जुलना होता रहता है। इसके अलावा इंड‍ियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी काफी पॉपुलर हैं। इस समय सोशल मीडिया पर अनुष्का और साक्षी की एक पुरानी फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।


अनुष्का और साक्षी 


इस फोटो में अनुष्का और साक्षी अपने दोस्तों के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं। इन फोटोज में अनुष्का और साक्षी को देख के लग रहा हैं कि ये उनके स्कूल डेज की तस्वीर है। वैसे उनके फैंस का यह अंदाजा बिल्कुल ठीक है, ये दोनों असम में साथ में पढ़ाई की थी।

एक ही स्कूल से पढ़ी है दोनों

अनुष्का शर्मा के प‍िता रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा, उस समय असम में पोस्टेड थे। और वहा अनुष्का सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं, इसी स्कूल से साक्षी ने भी अपनी स्कूलिंग की थी।

अनुष्का कहती हैं- 'साक्षी और मैं असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ रहे हैं। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है तो मैंने बोला वाव...उसने अपने स्कूल का नाम बताया जहां मैंने भी अपनी पढ़ाई की है। उसके बाद मुझे साक्षी की वो तस्वीर मिली जिसमें वो परी की तरह सजी हुई हैं और मैं घाघरा पहने अपनी फेवरेट स्टार माधुरी दीक्ष‍ित की तरह ड्रेस्ड हूं। साक्षी बहुत ही फनी है'।

साक्षी ने चुना इसे अपना करियर

स्कूलिंग के बाद अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री में आ गई और साक्षी ने होटल मैनेजमेंट में अपना करियर बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Mathura Vrindavan

जब मरेंगे तो भगवान की कृपा को प्राप्त करेंगे। मनुष्य जीवन का लक्ष्य ही यही है।

Sadhvi Arya Pandit जिस दिन आपको नियम टूटने पर सही में बुरा लगने लगेगा, उस दिन के बाद नियम टूटेगा ही नहीं। मान लीजिए आप 500 रुपए के प्रॉफिट क...