कोरोना के कहर के बीच उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव के दौरान कई लोगों ने अपनी जान गवाई है। पंचायत चुनाव के नतीजों में कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिनकी चुनावों में जीत हुई है और कोरोना के कारण मौत भी हो गई। ऐसे ही दो नाम है दुष्यंत त्यागी और अमरीश कुमार के जिन्होंने ग्राम प्रधान का चुनाव तो जीता लेकिन कोरोना संक्रमण से जिंदगी की जंग हार गए। पंचायत चुनाव में संभल जिले के इन दो प्रत्याशियों के साथ जिन लोगो की ड्यूटी लगी थी, उनमें से भी कई लोगों की मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में कई विजेता प्रत्याशी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इनमें फिरोजाबाद, मैनपुरी, गोरखपुर, देवरिया तथा अन्य जगहों के केस शामिल हैं। इन सीटों पर अब दोबारा चुनाव कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संक्रमित 353 लोगों की मौत हुई और 26780 नए एक्टिव मामले सामने आए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 और मरीजों की मौत हो गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 14501 हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें