मंगलवार

गुरमीत चौधरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में गरीबों और मिड‍िल क्लास लोगों के लिए ‘आस्था’ नाम का एक कोविड हॉस्पिटल खोला है।

ढेर सारी फिल्मों के नायक और टीवी सीरियल में भगवान राम के किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुमीत चौधरी, रियल लाइफ में भी असली हीरो बनके देश के सामने आए हैं। गुरमीत चौधरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में गरीबों और मिड‍िल क्लास लोगों के लिए ‘आस्था’ नाम का एक कोविड हॉस्पिटल खोला है।


गुरुमीत चौधरी
गुरमीत चौधरी कहते हैं- ‘अभी कुछ महीनों पहले मेरे एक मीडिया मित्र ने मुझसे कोविड से जुड़ी एक मदद मांगी थी, उसकी मदद करने के लिए जब अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया तो मुझे पता चला कि कोरोना की वजह से देश में हालात कितने ज्यादा खराब चल रहे हैं। तब मैंने लोगों की मदद करने की ठानी।"

गुरमीत कहते हैं कि ‘ये लोगों के प्यार की वजह से जिंदगी में कलाकार के रूप में सफल हो पाए और अब मेरी बारी है देश के लोगों के लिए कुछ करने की इसलिए मैंने नागपुर शहर में डॉक्टर सैयद वजहाताली और उनकी टीम के लिए कोविड हॉस्पिटल खोला है और दूसरे शहरों में भी कोविड हॉस्पिटल खोलने की तैयारी में लगा हूं और ईश्वर की कृपा रही तो जल्द ही दूसरे शहरों में भी कोविड हॉस्पिटल खुल जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Mathura Vrindavan

जब मरेंगे तो भगवान की कृपा को प्राप्त करेंगे। मनुष्य जीवन का लक्ष्य ही यही है।

Sadhvi Arya Pandit जिस दिन आपको नियम टूटने पर सही में बुरा लगने लगेगा, उस दिन के बाद नियम टूटेगा ही नहीं। मान लीजिए आप 500 रुपए के प्रॉफिट क...