भारत में कोरोना महामारी ने बहुत ही भयानक रूप धारण कर लिया है और कई लोगों मौत के मुंह भी जा रहें है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने अपने अंकल को कोरोना की वजह से खो दिया है। उन्होंने अपने अंकल की तस्वीर शेयर कर उनको श्रद्धांजलि दी है।
रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अंकल रिटायर्ड कर्नल एस सुरेश कुमार की तस्वीर शेयर की, उन्होंने पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि उनके अंकल का जन्म 10 नवंबर 1968 को हुआ था, और 1 मई 2021 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
रिया चक्रवर्ती ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'एक जाने माने ऑर्थोपेडिक सर्जन, एक सम्मानीय अधिकारी, एक प्यारे पिता और एक बेहतरीन इंसान। कोविड ने आपको हमसे छीन लिया, लेकिन आपकी विरासत हमेशा रहेगी... सुरेश अंकल आप एक रियल लाइफ हीरो हैं। मैं आपको सलाम करती हूं सर। मैं आप सभी से विनती करती हूं कि आप सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। कोविड अच्छा और बुरा नहीं देखता।'
आप सभी जानते है कि रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में जमकर उछला था। ऐक्टर के साथ उनका अफेयर भी था। सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनको जेल भी हुई थी। केस में नाम आने के बाद से ही सोशल मीडिया से दूर हो गई थी। लेकिन अब वो सोशल मीडिया पर वापसी कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें