क्या आपने कभी ग़ौर किया है कि जब भी आप अपना Mobile charger उठाते होंगे, तो उस पर आपको कुछ Symbols दिखाई देते होंगे। क्या आपको इन Symbols का मतलब पता है और यह चार्जर पर क्यों बने होते हैं? आइए आपको बताए कि मोबाइल चार्जर पर बने Symbols का अर्थ क्या होता है।
Double Square Symbol
डबल स्क्वायर एक सेफ़्टी Symbol है। इस Symbol का मतलब है कि मोबाइल चार्जर में जो भी वायरिंग यूज़ हुई है वह डबल इन्सुलेटड है और उससे आपको करंट लगने का डर नहीं है।
वी (V Symbol)
V जैसा दिखने वाला symbol असल में V नहीं है बल्कि उसका मतलब 5 है, जो Roman Number में लिखा हुआ है। इससे चार्जर की पावर की क्षमता का पता चलता है। इसलिए भारत में जो भी मोबाइल चार्जर मिलते हैं उन पर उनकी क्षमता के हिसाब से अलग-अलग नंबर दिए होते हैं।
Home Symbol
होम Symbol का मतलब है कि इस चार्जर को घर पर स्वयं के यूज के लिए बनाया गया है। इसका प्रयोग ऐसे स्थान पर नहीं करना चाहिए, जहाँ पर हाई वोल्टेज हो, क्योंकि ऐसा करने पर चार्जर तो खराब होगा ही, साथ ही मोबाइल फ़ोन भी खराब हो सकता है।
Dustbin Symbol
मोबाइल पर बने क्रॉस डस्टबिन Symbol का अर्थ है कि यदि कभी आपका चार्जर खराब हो जाए तो उसे डस्टबिन में फेंकने की बजाय रिसाइकिल करने के लिए कंपनी को देना चाहिए। मोबाइल चार्जर में कई ऐसे मैटेरियल्स का उपयोग होता है, जो उपयोगी होते हैं। इसलिए उसे डस्टबिन में नहीं फेंकना चाहिए।
ISIEC Symbol
यह symbol 8 जैसा दिखाई देता है, पर ये एक सर्टिफ़िकेशन Symbol है, जिसका अर्थ है कि यह चार्जर सभी सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा है। इससे य?fह भी पता चलता है कि यह चार्जर अच्छी कार्यक्षमता, अच्छी गुणवत्ता का असली चार्जर का है। इसलिए ज्यादातर जो लोकल चार्जर होते हैं, उनमें से कई में यह चिह्न नही होता।
तो अब आपको इन Symbols से मोबाइल चार्जर के बारे में काफ़ी जरूरी चीज पता चली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें