![]() |
| Vitamin c |
क्यों जरूरी है विटामिन C?
विटामिन सी को एस्कोर्बिक एसिड भी कहते है। ये खट्टे फलों जैसे सेब, बैरीज, आलू और शिमला मिर्च में पाया जाता है। यह एक ऐसा विटामिन है जो पानी में घुलनशील है जिसकी हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। इस विटामिन को हमारा शरीर खुद नहीं बनाता है इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए इस विटामिन को खाने के जरिए लेना पड़ता है।
• विटामिन सी घावों को जल्दी भरता है। अगर शरीर में विटामिन सी की कमी होती है तो इससे मसूड़ों की समस्या, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा के रूखेपन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।
• विटामिन सी किडनी के लिए अच्छा होता है। इससे बीपी की समस्या भी दूर होती है। अगर शरीर में विटामिन सी की कमी है तो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
• विटामिन सी आंखों के लिए भी अच्छा होता है। विटामिन सी से दांतों की परेशानिया भी दूर होती है। ये ब्लड शुगर के स्तर को ठीक रखता है और डायबिटीज की बीमारी से बचाता है।
• जिन बच्चों को बार-बार सर्दी-जुखाम होता है ऐसे बच्चो को विटामिन सी वाली चीज ज्यादा खिलानी चाहिए।
बच्चों में विटामिन सी कमी कैसे पहचानें:
बच्चों में विटामिन सी की कमी बहुत कम ही होती है लेकिन खानपान से इसे आसानी से ठीक भी किया जा सकता है। विटामिन सी की कमी का पता लगाने के लिए कुछ ब्लड टेस्ट की जरूरत होती है। विटामिन सी की कमी से स्कर्वी की बीमारी होती है।
स्कर्वी की बीमारी में स्किन पर छोटे भूरे रंग के निशान, स्किन का रूखापन, मसूड़ों का मोटा होना और म्यूकस मेंब्रेन से खून निकलना शामिल है। इसके अलावा बच्चे को कमजोरी, इमोशनल बदलाव, घाव ना भरने, जैसी दिक्कते हो सकती है।
क्या है विटामिन सी की सही खुराक?
1 से 3 साल के बच्चे को 400 मिग्रा
4 से 8 साल के बच्चे को 650 मिग्रा,
9 से 13 साल के बच्चे को 1,200 मिग्रा,
14 से 18 साल के बच्चे को 1,800 मिग्रा की मात्रा में विटामिन सी देना चाहिए।
कौन से है विटामिन सी वाले फूड्स?
• फल - आंवला, नारंगी, निम्बू, संतरा, बेर, पपीता, अंगूर, टमाटर, अमरुद, केला, अनानस, स्ट्रॉबेरी, अवाकाडो, सेब, खट्टे रसीले फलों में विटामिन सी पाया जाता है।
• सब्जिया - मूली के पत्ते, कटहल, शलजम, पुदीना, मक्का, चुकंदर, बंदगोभी, हरा धनिया, दालें (भिगाने के बाद), पालक, दूध आदि सब्जियों में विटीमिन सी होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें