शनिवार

बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए क्या नहीं

मानसून दस्तक दे चुका है और बारिश में जहां गर्मी से राहत मिलती है, वहीं लोगों के मन में एक खुशी की लहर भी दौड़ जाती है। बरसात का मौसम आते ही हमारा मन अच्छा अच्छा व्यंजनों का खाने का करने लगता है। इसलिए हम स्वास्थ्य को देखे बिना ही हर तरह का व्यंजन खाना शुरू कर देते हैं, जो नुकसानदायक होता है।


मौसम में बदलाव के कारण बैक्टीरिया, बुखार, सर्दी, खांसी, दस्त, निमोनिया आदि जैसी बीमारियां आने लगती हैं। इसके अलावा बारिश में गंदे पानी की वजह से कोलेरा, टाइफाइड बुखार, मलेरिया, डेंगू जैसी चीज भी होने लगती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है की बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए, क्या नहीं।

बारिश के मौसम में क्या खाएं?

अगर आप बारिश के मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको निम्न चीज़े खानी चाहिए-

• गर्म सूप:

बारिश के मौसम में गर्मा गरम सूप का सेवन करना हमारे स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए बारिश के मौसम गर्म सूप पीने की आदत डालनी चाहिए। सूप में बहुत सारे न्यूट्रिशन पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके अलावा सूप वायरल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है। सूप बनाने में आप अदरक, लहसुन और गरम मसाला आदि का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा आप शाकाहारी या मांसाहारी सूप पी सकते है।

• गर्म पानी:

बारिश के मौसम में गर्म पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। आमतौर पर बारिश के मौसम में नाक बंद होना, नाक बहना, खराश जैसी दिक्कतें आती है जो गर्म पानी पीने से ठीक करने में मदद करती हैं।

इसके अलावा गर्म पानी से गरारे करने और भाप लेने से गले की खराश में भी आराम मिलता है इसलिए बारिश के मौसम में दिन में एक या दो बार गर्म पानी पीना चाहिए, और गरारे या भाप भी लेनी चाहिए।

• हर्बल टी:

हर्बल टी के एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो बारिश के मौसम में होने वाले वायरल इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसलिए बारिश के मौसम में सामान्य चाय की जगह हर्बल चाय पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। हर्बल चाय को बनाने में आप अदरक, काली मिर्च, शहद, पुदीना और तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

• ताज़े फल:

बारिश के मौसम में फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इस समय आपको सेब, अनार, चेरी, जैसे मौसमी फल खाने चाहिए। इसके अलावा अभी आपको विटामिन c वाले फल जैसे आम, नाशपाती, मौसमी, संतरा, आंवला भी ज्यादा खाना चाहिए। इन फलों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।

• ताज़ी सब्जियां:

बारिश के मौसम में ताजे का उपयोग भी कई प्रकार के व्यंजनों और पकवानों में किया जाता है। सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाएं जाते हैं जैसे कैल्शियम, ऊर्जा, मैग्नीशियम, आयरन, कैरोटीनॉयड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स आदि जो बीमारियों को दूर करने में मदद करता है और शरीर के ताकत लाता है। इसलिए बारिश के मौसम में ताज़ी सब्जियों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।


बारिश के समय आपको हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं खाना खाना चाहिए क्योंकि इसमें बैक्टीरिया पाए जाते हैं और जो बीमार कर सकते हैं। मानसून में आप लौकी, करेला, भिंडी, टिंडा, परवल और ग्वार फली जैसी सब्जियां खाएं जो सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

• ड्राई फ्रूट्स:

बारिश के मौसम में ड्राई फ्रूट्स ज्यादा खाना चाहिए। इनमे भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे बारिश में मौसम में बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है।


• हल्दी वाला दूध:

हल्दी वाला दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है जो बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियो जैसे सर्दी जुखाम गले में खराश जैसी बीमारियो को दूर करता है। इसलिए बारिश के मौसम में दिन में एक बार हल्दी वाला दूध जरुर पीना चाहिए।

• मसाले:

बारिश के मौसम में मसालों की बहुत बड़ी भूमिका होती है जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ साथ बीमारियों को भी दूर करने में मदद करती है।

बारिश के मौसम में आपको हल्दी, लौंग, काली मिर्च, इलायची, दालचीनी जैसे मसाले का इस्तेमाल करें जो सर्दी, जुखाम, सिरदर्द को दूर करने में मदद करता है।

बारिश के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए?

बारिश के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए कई खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। जो नीचे दिए गए है-

• हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

• कच्चा सलाद नहीं खाना चाहिए।

• सड़क किनारे मिलने वाले फास्ट फ़ूड नहीं खाना चाहिए ।

• समुद्रीय भोजन नहीं करना चाहिए।

• ऑयली या तला हुआ खाना नही खाना चाहिए।

• अरबी और आलू नही खाना चाहिए।

• तरबूज और खरबूज को बरसात में नही खाना चाहिए।

• अधिक मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए।

• बाजार में मिलने वाले कटे फल और कटी सब्जिया नहीं खानी चाहिए।

• ठंडी चीजें नहीं खानी चाहिए।

• जिनकी तासीर ठंडी होती हो, उन्हें नहीं खाना चाहिए।

बारिश के मौसम में क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

बारिश के मौसम में कुछ सावधानिया रखना जरूरी है जिससे बीमारियों से बचा जा सके। ये सावधानियां कुछ इस प्रकार हैं-

• खाने से पहले हाथ धोना चाहिए।

• सब्जियों और फलों को अच्छी से धोकर खाना चाहिए।

• फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए बाहर का खाना नही खाना चाहिए।

• गर्म पानी से गरारे या भाप लेते रहना चाहिए।

• साफ-सफाई रखना चाहिए।

• पानी को ज्यादा दिनों तक स्टोर नहीं रहने देना चाहिए।

• बासी भोजन नही खाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल क्या है?

Q. क्या बारिश के मौसम में दूध पीना चाहिए?

Ans.हां, बारिश के मौसम में गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिया जा सकता है।

Q. क्या बारिश के मौसम में केला खा सकते हैं?

Ans. हां, बारिश के मौसम में केला खाया जा सकता है लेकिन अगर सर्दी जुखाम हो तो इसको न खाएं।

Q. क्या बारिश के मौसम में चिकन खाना सही है?

Ans. हां, बारिश के मौसम में चिकन और इसका सूप खाया जा सकता है। लेकिन ताज़ा बना हुआ चिकन ही खाएं।

Q. बारिश के मौसम में कौन सा जूस पीना चाहिए?

Ans. बारिश के मौसम में सिट्रस फलों के जूस पीना चाहिए क्योंकि ये फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और बीमारियों से बचने में मदद करते हैं।

Q. क्या मानसून में खीरा खा सकते है?

Ans. हां, मानसून में खीरा खाया जा सकता है, लेकिन इसको अच्छे से धो कर ही खाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Mathura Vrindavan

जब मरेंगे तो भगवान की कृपा को प्राप्त करेंगे। मनुष्य जीवन का लक्ष्य ही यही है।

Sadhvi Arya Pandit जिस दिन आपको नियम टूटने पर सही में बुरा लगने लगेगा, उस दिन के बाद नियम टूटेगा ही नहीं। मान लीजिए आप 500 रुपए के प्रॉफिट क...