मंगलवार

बिल गेट्स और मेलिंडा ने तोड़ी 27 साल पुरानी शादी

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने 27 साल बाद अब अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने अपने तलाक की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए कर दी है।


उन्होंने बताया कि, काफी बातचीत और अपने रिश्ते को साथ लेकर चलने के बाद हमने शादी खत्म करने का फैसला लिया है। उनके 3 बच्चे भी हैं। उन लोगो का एक फाउंडेशन भी है जो दुनिया में लोगों के स्वस्थ्य और अच्छे जीवन के लिए काम करती रहती है। वो इस मिशन में आगे भी एक जैसी सोच रखेंगे और मिल कर काम करेंगे। लेकिन बतौर पति पत्नी वो लोग साथ नहीं रह पाएंगे। वो लोग फिर से एक नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें सबसे अपनी आजादी की जरूरत है।


27 साल पहले हुए थे एक दूसरे के
बिल गेट्स और मेलिंडा 1987 में न्यूयॉर्क में एक्सपो-ट्रेड मेले में मिले थे। यहीं से दोनों ने बातचीत शुरू हुई थी। Microsoft कार पार्किंग में बिल गेट्स ने उन्हें बाहर साथ में घूमने के लिए भी पूछा था।
ऐसे ही धीरे- धीरे दोनों की बात आगे बढ़ी और कुछ महीनों बाद, दोनो से साथ रहने का फैसला लिया। इसके बाद 1993 में, उनकी सगाई हुई और 1994 में दोनों ने शादी कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

Mathura Vrindavan

जब मरेंगे तो भगवान की कृपा को प्राप्त करेंगे। मनुष्य जीवन का लक्ष्य ही यही है।

Sadhvi Arya Pandit जिस दिन आपको नियम टूटने पर सही में बुरा लगने लगेगा, उस दिन के बाद नियम टूटेगा ही नहीं। मान लीजिए आप 500 रुपए के प्रॉफिट क...