जैसे नेत्र दो हैं लेकिन लक्ष्य एक है और लक्ष्य दो नजर आ रहे हैं तो नेत्र खराब है। अगर श्री कृष्ण और शिव दो नजर आ रहे हैं तो दृष्टि खराब है।
देखने में शिव और कृष्ण दो है लेकिन दोनों का तत्व, दोनों का लक्ष्य एक ही है।
अगर दो नजर आ रहे हैं तो फिर नेत्र खराब है। दोनों एक ही परम सत्य है जैसे दायां और बायां नेत्र मेरे ही हैं और दोनों मेरे है, दिखने में दो हैं लेकिन जो दृश्य दिख रहा है वो एक होगा।
जैसे हम आपको देख रहे हैं और एक ही दिखाई दे रहा है। अगर दो नज़र आ गए तो पता चल जाता है की नेत्र खराब है इसका, ऑपरेशन कराओ। एक उंगली दो नज़र आ रही हैं।
एक मात्र भगवान वासुदेव ही हैं, दूसरा कोई नहीं है।
रूप शिव और रूप श्री कृष्ण और तत्व एक है ।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें